घर में ऐसे बनाएं अमृतसरी नान


अमृतसरी नान बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
मैदा – 4 कप
बेकिंग पाउडर – 1 चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/2 चम्मच
नमक – स्वाद अनुसार
चीनी – 1 बड़े चम्मच
दूध – 1/2 कप
दही – 1/4 कप
तेल – 1 बड़ा चम्मच
कलौंजी के बीज-नान की सजावट के लिए
अमृतसरी नान बनाने की विधि


  • एक कटोरी में मैदा, दही, बेकिंग पाउडर, सोडा और चीनी को मिलाएं।
  • दूध का उपयोग करके नरम आटा गूथ लें।
  • कटोरे में ही आटे में तेल लगाएं और एक घंटे के लिए एक तरफ रख दें।
  • ऑटे की गेंद के आकार की छोटी-छोटी लोइयाँ बनाएं और एक बेलन से उन लोइयों को फैलाएं।
  • ब्रश की सहायता से तेल लगाएं और इसे 1/4 के भाग में लपेट लें और इसके सभी मोड़ पर तेल लगाएं।
  • कुछ कलौंजी बीजों को डालें और उन्हें नॉन आकार में बना लें, ताकि बीज नीचे की तरफ अच्ठी तरह से समायोजित हो जाएं।
  • तवा गर्म करें।
  • नान की ऊपर की सतह पर पानी का प्रयोग करें और तवें पर बीज की तरफ डाल दें।
  • तवा पर नान को दूसरी तरफ पलटें और 20 से 30 सेकेंड तक सेंकें।

  • अपनी पसंदीदा भारतीय करी के साथ गरमा-गर्म परोसें
  • Comments