सामग्री :
– १ छोटा चम्मच गरम मसाला
– १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
– ४ कटी हरी मिर्च
– ४ कटे प्याज़
– ६ बड़े चम्मच घी
– २ छोटे चम्मच कसूरी मेथी
– ४ कप गेहूँ का आटा
– २०० ग्राम कसा हुवा पनीर
– २ छोटे चम्मच रिफाइंड तेल
नमक स्वादानुसार
विधि :
एक बर्तन में ज़रा सा घी,नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ फिर पानी डालकर गूँध लें |
अब एक बाऊल में गरम मसाला पाउडर,लाल मिर्च पाउडर,हरी मिर्च,नमक,पनीर,प्याज डालकर मिलाएँ और भरावन तैयार कर लें|अब गूँधे आटे की लोइयाँ बनाएँ और प्रत्येक लोई को बेलकर तेल लगाएँ, फिर भरावन की सामग्री डालें और चारों तरफ से समेट कर बंद करें और पुनः बेलकर पराठा बनाएँ तथा गरम तंदूर में सेंक कर कसूरी मेथी बुरक कर मखन या घी लगाएँ और चटनी के साथ सर्व करें|

Comments
Post a Comment