आंटे के लिए:
मैदा – 2 कप (250g)
तेल – 4 बड़ी चम्मच
नमक – 1/2 छोटी चम्मच
अजवाइन – 1/2 छोटी चम्मच
पानी – 1/2 कप से थोड़ा कम (लगभग 115 ml)
स्टफ़िंग के लिए:
तेल – 1 बड़ी चम्मच
अदरक – 1 इंच – पेस्ट या कद्दूकस किया हुआ
आलू उबले हुए – 400g (चार-पांच)
हरी मिर्च – 1–2 (वैकल्पिक)
हरे मटर के दाने – 1/2 कप
पानी – 1 बड़ी चम्मच (मटर पकाने के लिए)
नमक – 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
धनिया पाउडर – 1 छोटी चम्मच
जीरा पाउडर – 1/2 छोटी चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटी चम्मच
आमचूर पाउडर – 1/4 छोटी चम्मच
कटा हुआ हरा धनिया
पानी – 1 छोटी कटोरी समोसे की परत चिपकाने के लिए
तलने के लिए तेल (कड़ाई में)
चलिए अब समोसे बनाते हैं!
समोसे बनाने की विधि:
सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल या थाली में मैदा दाल लें. बिच में हाथ से खड्डा करके तेल, नमक और हाथो से ही क्रश यानि की पिसा हुआ अजवाइन डाल दें. अब हाथों से अच्छे से मिला लें. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सख्त आंटा लगा लें. ज़्यादा सख्त नहीं होना चाहिये, नहीं तो बेलते समय दिक्कत होगी, और सॉफ्ट तो बिलकुल भी नहीं होना चाहिये समोसे का आंटा, वरना सॉफ्ट और बबलवाले समोसे बनेंगे. तक़रीबन आधे कप से थोड़ा कम पानी लगेगा इसमें. अब इसे ढ़ककर एक घंटे के लिए साइड में रख दें.
स्टफ़िंग बनाने के लिए एक पैन गरम करके एक बड़ी चम्मच तेल डाले. अब इसमें अदरक और कटी मिर्ची(वैकल्पिक) डालकर भून लें. मटर डालकर थोड़ा भून लें. अब एक बड़ी चम्मच पानी डालकर ढ़क दें और दो मिनट के लिए इसे पकने दें. अब उबले हुए आलू हाथ से ही मसलकर डाल दें. अब सारे मसाले डालकर अच्छी तरह मिला लें और मिक्स करते हुए इसे तब तक पकाये जब तक की मसाला एकदम ड्राय नहीं हो जाता और अच्छी खुशबु नहीं आ जाती. (पूरी प्रक्रिया के दरमियान गैस की आंच को लो से मध्यम के बिच में ही रखें). अब हरा धनिया डालकर मिला लें. मिक्सचर को बाउल में निकालकर रख दें ताकि यह ठंडा हो जाये.
अब आंटे की और बढ़ते हैं. आंटे को थोड़ा हाथ से मसलकर उसमे से रोटी की साइज़ के ही बॉल्स बना लें. अब एक बॉल उठाकर चकले पर बेलन की सहायता से बेल लें. एकदम गोल मत बनाना, थोड़ा लंबगोलाकर में बेलना. रोटी से थोड़ा पतला बेलना. अब चाकू की मदद से बिच में से इसके दो भाग करने हैं. सीधा नहीं horizontally काटना हैं बिच में से. (एक रोटी में से दो समोसे बनते हैं).
अब एक भाग उठाकर के हाथ में लेना हैं और ऐसे ही नहीं चिपका देना, बल्कि पानी लगाना हैं ऊँगली की सहायता से. इसे हाथ में पकड़कर जो सीधा भाग हैं(चाकू से कटा था, उस तरफ का भाग), वहां की परत पर पानी लगाकर फोल्ड कर लेना हैं, जिससे की हमें कॉन जैसा आकर मिले. अब इसमें स्टफ़िंग भर लें, ऊपर थोड़ा भाग खाली रखना हैं पानी लगाने के लिए).
अब जहाँ से समोसा बंद यानि की सील करना हैं वहां पर भी ऊँगली की सहायता से अन्दर की और थोड़ा पानी लगा लें. अब एक बाजु से प्लेट बनाकर दोनों साइड चिपका दें. समोसा तैयार हैं! सारे समोसे इसी तरह से बना लें.
गरमागरम समोसों को अपनी मनपसंद चटनी, सॉस या केचप के साथ परोसिये और खाइये

Comments
Post a Comment